Amarnath Yatra 2024: छपरा जंक्शन 850 यात्रियों का पहला जत्था और 250 यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना।

Amarnath Yatra 2024: छपरा जंक्शन 850 यात्रियों का पहला जत्था और 250 यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना।

Amarnath Yatra 2024: छपरा जंक्शन 850 यात्रियों का पहला जत्था और 250 यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना।

Amarnath Yatra 2024: बिहार के छपरा स्थित जय भोला भंडारी सेवा दल (रजिo 033) के द्वारा 850 यात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ बाबा के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर रवाना हुआ। इस अवसर पर सेवा दल के उपाध्यक्ष राजेश जी और कोषाध्यक्ष अमित जी मेडिकल ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से जत्थे को रवाना किया।

छपरा जंक्शन पर विशाल भंडारे का आयोजन

छपरा जंक्शन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी यात्रियों को चन्दन तिलक लगाने के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया। स्टेशन परिसर बर्फ की चादर की तरह सफ़ेद वस्त्र धारण किए यात्रियों से भरा हुआ था। इस अद्भुत नज़ारे को देखकर भोले के भक्तों के साथ-साथ अन्य यात्री भी उल्लासित हो उठे। जय भोले, हर हर महादेव, बाबा अमरनाथ बर्फानी और शिव के नारों से पूरा जंक्शन गूंज उठा।

Amarnath Yatra 2024

उधमपुर में भी भंडारा का आयोजन

जय भोला भंडारी सेवा दल के द्वारा अमरनाथ यात्रा मार्ग, उधमपुर, जम्मू-कश्मीर में भी भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें अमरनाथ यात्रियों के लिए भोजन, पानी, चाय-नाश्ता के साथ ही ठहरने और शौचालय की निःशुल्क व्यवस्था होती है। इसके अलावा, यात्रियों के प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की जाती है। यह बिहार का पहला भंडारा है जो अमरनाथ यात्रा मार्ग पर आयोजित होता है। इस वर्ष चौथा विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है।

समर्पित सेवादारों का नेतृत्व

लालबाबू राय, दिलीप, अशोक, पृथ्वीराज सिंह, अवनीश, रवि सोनी, विकाश कुमार, मुकेश, लड्डू, गोपाल, फूटी, सुधीर सिंह, सुकेश, आदित्य, गणेश, निखिल, बबलू, अजय राय, मोहन, राजा, पप्पू, अभिषेक और अन्य लोग इस जत्थे का नेतृत्व कर रहे हैं।ये सेवादार पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को भोजन, पानी, नाश्ता, भूजा, आम, मिठाई (बुनिया) आदि वस्तुएं वितरित करते हुए जाएंगे।

सेवा दल के समर्पित सदस्य

आज के इस आयोजन में सेवा दल के सदस्य मंटू बाबा, केदार जी, बबलू जी, धनु जी, कन्हैया लाल, प्रकाश कुमार, सीपू, गुड्डू जी, अरुण जी, ओमप्रकाश जी, बिट्टू, बासुकी नाथ, मनीष, विक्रम, विक्की ठंडा, वेद प्रकाश, भोला जी, किशनजी, लक्ष्मण जी, विशाल, अभय, उदय, इत्यादि सदस्यों ने भाग लिया।

Amarnath Yatra 2024

Amarnath Yatra 2024: 250 यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

छपरा: बिहार के छपरा स्थित जय भोला भंडारी सेवा दल (रजिo 033) द्वारा 250 यात्रियों का दूसरा जत्था अमरनाथ बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। कोषाध्यक्ष अमित जी मेडिकल और उप सचिव मंटु बाबा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन से जत्थे को रवाना किया।

छपरा जंक्शन पर दूसरा विशाल भंडारा

छपरा जंक्शन पर एक बड़ा भंडारा लगाया गया था, जहां सभी यात्रियों को चन्दन तिलक लगाने के बाद भंडारा का प्रसाद दिया गया था। छपरा जंक्शन पर भोले के भक्तों के साथ अन्य लोग भी उत्साहित थे। जय भोले, हर हर महादेव, बाबा अमरनाथ बर्फानी और शिव के नारों से पूरा जंक्शन गूंज उठा।

Amarnath Yatra 2024

उधमपुर में चौथा विशाल भंडारा

यह सेवा दल उधमपुर, जम्मू-कश्मीर में भी भंडारा आयोजित करता है। यह बिहार का पहला भंडारा है जो अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लगता है। इस वर्ष चौथे विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

दूसरे जत्थे का नेतृत्व

इस जत्थे का नेतृत्व शिव जी रस्तोगी, संत रस्तोगी, रन विजय, श्याम जी, पवन जी, निरज सिंह, श्याम किशोर जी द्वारा किया जा रहा है। आज के इस आयोजन में सेवा दल के सदस्य राजेश जी (रिबक), केदार जी, धनु जी, कन्हैया लाल, प्रकाश कुमार, शम्भु जी, गुड्डू जी, विक्की ठंडा इत्यादि सदस्यों ने भाग लिया।

अन्य महत्वपूर्ण खबर

Indian civil defence new law: 1 जुलाई से लागू 3 नए कानून।

Indian civil defence new law: 1 जुलाई से भारत में तीन नए कानून लागू हो रहे हैं: भारतीय न्यायिक संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम। ये कानून ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के पुराने कानूनों की जगह लेंगे: साक्ष्य अधिनियम (1872), सीआरपीसी (1973) और आईपीसी (1860)। जारी रखे …….

विडिओ देखे

खेल जगत : t20 वर्ल्ड कप फाइनल

Ravindra jadeja t20 retirement: कोहली-रोहित के बाद जडेजा ने भी लिया टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास। जारी रखे ………

विडिओ देखे

IMPORTANT Notice-

“Daily updates at your fingertips. Don’t miss out on what’s happening in the world. Get your daily news, jobs, entertainment, sports, and business updates.”Seachgyan is the trusted source of these updates.

Searchgyan

Thanx For reading our article .Team Searchgyan wishes you a bright future.

Connect with us on-

Youtube

WhatsApp

Facebook

Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

welcome to searchgyan

X