Daily Updates

छपरा शहर में निकाली गई श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा।

छपरा शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा।

श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति न्यास छपरा के द्वारा शहर में विशाल शोभा यात्रा निकली गई। प्रत्येक वर्ष रामनवमी के दिन शहर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जता है। यह शोभा यात्रा शहर के पंकज सिनेमा दहियावा मोहल्ला से प्रारंभ होकर रामराज्य जी चौक, थाना चौक, साहिबगंज चौक, करीम चौक, कटहरी बाग चौक, मेवा लाल चौक, मौना चौक, साढ़ा ढाला, जोगानिया कोठी, नगर निगम चौक के रास्ते भगवान बाजार गुदरी चौक होते हुए पुनः पंकज सिनेमा आकर इसका समापन किया जाता हैं।

शोभा यात्रा में शामिल हनुमान जी प्रतिमा व मनमोहक झाकियां।

आज के इस शोभा यात्रा में सबसे आगे वीर बजरंगबली जी की प्रतिमा रखी गई थी उसके बाद भारत माता, राम राज्य, राम दरबार, शिव शक्ति आदि देवताओं की मनमोहक झांकीयां भी शामिल थी। शोभा यात्रा के अंतिम छोड़ पर भगवान श्री राम की विशालकाय प्रतिमा क़ो रखा गया था। जिसे देखने के लिए राम भक्तों का जन-सैलाब उमर पाड़ा। यह सोभा यात्रा श्री राम जी की भक्ति धुन, देश भक्ति गानों, गाजे-बाजे व ढोल-तासो के साथ एक विशाल स्वरूप ले लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शहर में विभिन्न स्थानों पर लगा भंडारा।

शहर में जगह-जगह पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए भंडारा भी आयोजन विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा किया गया था तथा जगह-जगह पर पिने का पानी, शरबत, बिस्कुट आदि की भी व्यवस्था की गई थी।


शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने भी भरपुर सहयोग दिया। जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन की विशेष चौकसी रखी गई जिससे किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इस पर विशेष ध्यान रखा गया। शोभा यात्रा के रस्ते में पड़ने वाले मस्जिदों पर विशेष सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम।


शोभा यात्रा के सदस्य ने बताया की इस शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों के द्वारा तीन महीने पहले से मेहनत किया जाता हैं। आपको मालूम हो की श्री राम जन्म उत्सव शोभा यात्रा समिति छपरा न्यास के द्वारा चैत नवरात्रि के पहले दिन से ही शहर के पंकज सिनेमा के पास मंच के माध्यम से संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा है। जो शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलता है। जिसमें रामायण, महाभारत, शिव पुराण आदि से प्रेरित प्रसंगो को वीभिन्न कलाकारों के माध्यम से चित्रित किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया की इस संस्था के द्वारा महाष्टमी, नवमी पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com

welcome to searchgyan

X